Breaking News

जौनपुर। किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने कब्जे में लिया शव

जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पहुंच गए। लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
अंबेडकरनगर जनपद के अहरौली थाना क्षेत्र स्थित कटेहरी बाजार निवासी प्रदीप मोदनवाल पिछले करीब दस वर्षों से शाहगंज के पक्का पोखरा मोहल्ले में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह एक मैरिज हाल में खाना बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
रविवार को प्रदीप अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ एक कार्यक्रम में काम करने गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी राखी और छोटा बेटा प्रियांशु मौजूद थे। इसी दौरान किशोरी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम को जब उसका भाई घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो किशोरी को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खुटहन क्षेत्र स्थित पिलकिछा घाट पहुंच गए। बताया जाता है कि घाट पर कम लोगों की मौजूदगी और परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मृतका के पिता और भाई से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!