Breaking News

मड़ियाहूं। मोहर्रम के सातवीं जुलूस निकाल कर अखाड़ो ने पारंपरिक हथियारों को लेकर दिखाई करतब

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में मोहर्रम के सातवीं जुलूस पर मातम मनाते हुए नगर के सभी अखाड़ो ने कर्बला में जंग का प्रतीक पारंपरिक हथियारों को लेकर करतब दिखाते हुए प्रदर्शन किया। यह जुलूस सदरगंज रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए नई मस्जिद पर समाप्त हुआ।

फोटो- ताजिया कमेटी की सरपरस्त कमाल अख्तर फारुकी के नेतृत्व में निकली सातवीं जुलूस

बता दे की मंगलवार को मोहर्रम का सातवीं जुलूस निकाला गया। जुलूस सफदरगंज रेलवे क्रॉसिंग से चलकर नई मस्जिद पर समाप्त हुआ। मुस्लिम बंधुओ ने हजरत इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत की याद में शोक मनाया।
इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ी लाठी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ कर्बला की जंग का प्रतीक मानते हुए हैरतअंगेज करतब और कलाबाजियां दिखाते हुए नई मस्जिद पर पहुंचे जहां पर जुलूस का समापन किया गया।

फोटो- जुलूस में लाठियों के साथ करतब दिखाते बच्चे

इस मौके पर ताजिया कमेटी के सरपरस्त कमाल अख्तर फारुकी, अध्यक्ष कपिल अहमद राईन, महामंत्री मेराज टीवीएस, सदस्य मुन्ना हाशमी, अत्ताउल्लाह खान, रहमद खान, डा आलमगीर पूर्व सभासद, शहजादे, जमील उस्ताद, बच्ची उस्ताद, शमीम उस्ताद, शमशेर उस्ताद, नन्हू उस्ताद, डा. वकार, डॉ. शाहनवाज आलम,आरिफ राईन, वैश फारूकी, इजहार अहमद गुड्डू डॉक्टर वाहिद, इकबाल, जहांगीर आदि जुलूस में मौजूद रहे।

फोटो- मोहर्रम के सातवीं के जुलूस के दौरान लोगों को रूहाफजा पिलाने के लिए नसीम अहमद को खैरमगदम करते कमेटी के सरपरस्त कमाल अख्तर फारूकी

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!