Breaking News

जौनपुर। सुरेरी में चल रहा वाटर पार्क कहीं सैलानियों के लिए न बन जाए मुसीबत, लोगों में बढ़ी चिंता

यूपी के जौनपुर जिले में स्थित सुरेरी थाना क्षेत्र में संचालित एक्वा मानसरोवर वाटर पार्क सैलानियों के लिए कहीं आफत का सबब तो नहीं बन रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सुरक्षा संबंधी गंभीर आशंकाएं व्यक्त की हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वाटर पार्क नदी किनारे तथा घने बबूल के जंगलों से घिरे एक सुनसान क्षेत्र में स्थित है। जहां पर रात में पहुंचने के लिए न तो पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था है और न हीं पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था है। आरोप है कि शाम ढलते ही इस रास्ते पर अराजक तत्वों और असामाजिक लोगों का बोलबाला बढ़ जाता है। जिसके कारण आशंका है कि महिला सैलानियों के लिए यह वाटर पार्क किसी दिन मुसीबत का वाटर पार्क ना बन जाए।


आपको बता दे कि सुरेरी क्षेत्र के कोचारी गांव में एक्वा मानसरोवर वॉटर पार्क निर्माणाधीन है। इसके बावजूद इस मानसरोवर वाटर पार्क में काफी कुछ दूर दराज की सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है जिसके कारण सैकड़ो सैलानी प्रतिदिन इस वाटर पार्क में आते हैं और आनंद लेकर देर शाम जाते हैं।


इस वाटर पार्क पर पहुंचने के लिए कोई सड़क का ठीक-ठाक साधन नहीं है लेकिन अपने व्यक्तिगत साधन से पहुंचा जा सकता है। उक्त वाटर पार्क पर जाने के लिए टूटी-फूटी सड़के और बाबुल के झाड़ झखंड़ों से होते हुए सैलानी अपनी प्राइवेट वाहनों से आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
यह एक्वा मानसरोवर वाटर पार्क भले ही सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा हो लेकिन ग्रामीणों के लिए यह वाटर पार्क मुसीबत भी पैदा करने की आशंका बढ़ती जा रही है। आरोप है कि वाटर पार्क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ग्रामीणों का दावा है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित विभागों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार वाटर पार्क तक पहुंचने के लिए लगभग पांच से छः किलोमीटर लंबे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। यह मार्ग घने बबूल के जंगलों और नदी के किनारे से होकर निकलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होने के बाद यह पूरा क्षेत्र काफी सुनसान और वीरान हो जाता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इसके बावजूद प्रतिदिन जनपद सहित आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में सैलानी युवक-युवतियां, महिलाएं, बच्चे और परिवार मनोरंजन के लिए यहां पहुंचते हैं।
कोचारी निवासी राहगीर कमला शंकर ने बताया कि वाटर पार्क तक पहुंचने वाले मार्ग पर न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार की पुलिस व्यवस्था ही दिखाई देती है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के बावजूद मार्ग पर कहीं भी पुलिस चौकी, गार्ड या निगरानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वही इस संबंध में जब क्षेत्रीय नागरिकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वाटर पार्क के आयोजकों द्वारा भी सैलानियों की सुरक्षा में कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखाई पड़ता है। जबकि सैलानियों की सुरक्षा में आयोजकों की भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। लेकिन मौके पर ऐसी कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं देती।
सैलानियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता
स्थानीय लोगों का मानना है कि वाटर पार्क प्रबंधन को रास्ते में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं देनी चाहिए जिससे सैलानी यहां आकर सुरक्षित महसूस कर सके।
महिलाओं के लिए भी कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है
वाटर पार्क पर आने वाली सैलानियों में महिलाओं के लिए अभी तक कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ता है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने चिंता जताई है। बताते हैं कि देर शाम होने के बाद जब महिला सैलानी लौटते हैं तो रास्ते में कभी-कभी सहज परिस्थितियों का सामना उन्हें करना पड़ता है। रास्ते में मौजूद असामाजिक तत्व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं और उन्हें परेशान करने का प्रयास करते हैं। हालांकि अभी तक इन आरोपों की किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौके की हालात को देखते हुए ग्रामीणों की शिकायत को अनसुनी भी नहीं किया जा सकता है।
सुरेरी पुलिस वाटर पार्क पर बनाएं अपनी सुरक्षा व्यवस्था
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वाटर पार्क और वाटर पार्क पर पहुंचने वाली रास्ते पर नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, वाटर पार्क के पास पुलिस चौकी का निर्माण करवाएं, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा आवश्यक चेतावनी एवं दिशा-निर्देश बोर्ड स्थापित किए जाएं। साथ ही वाटर पार्क प्रबंधन को भी आगंतुकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं। जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सके।
हालांकि मामले में अभी तक प्रशासन, पुलिस विभाग अथवा वाटर पार्क प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों और ग्रामीणों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं, आरोपों एवं मांगों पर आधारित है। महिलाओं के साथ अभद्रता, सुरक्षा व्यवस्था की कमी तथा अन्य आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा उठाई गई सुरक्षा संबंधी मांग और आशंकाओं को प्रस्तुत करना है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!