Breaking News

जौनपुर। लालगंज के ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय हत्याकांड में मुख्य गवाह ने दीवानी अदालत में दी गवाही

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुई बहुचर्चित लालगंज की ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में बुधवार को उनके भाई संजय ने जौनपुर एडीजे 6 की अदालत में पहुंचकर अपना कलम बंद बयान दर्ज कराया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संजय राय मौजूद रहे।
बुधवार को गौराबादशाहपुर पुलिस ने मृतक अजय राय के भाई मुख्य गवाह संजय राय को लेकर दीवानी न्यायालय पहुंची। जहां पर श्री राय ने पत्रकारों से बताया कि बयान में कहा कि हमारे भाई अजय राय उस समय लालगंज के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख थे। इस हत्याकांड में ध्रुव सिंह उर्फ कुंतू, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह व अनिल यादव शामिल रहे और उनके खिलाफ बयान दर्ज कराया है। बताया कि मामले में सभी अभियुक्त भी है। हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों को आरोपी बनाया था अब तक चार अभियुक्तों की मृत्यु हो चुकी है। अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!