Breaking News

मड़ियाहूं। संचारी रोग से निपटने के लिए एक जुलाई से नगर पंचायत मड़ियाहूं चलाएगा जागरूकता अभियान

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले की मडियाहू नगर पंचायत कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के लिए कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया। यह अभियान 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक व्यापक रूप नगर क्षेत्र में चलाया जाएगा।
गुरुवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के लिए बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सभी सफाई कर्मी, कर्मचारी एवं सभासद मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने कहा कि
संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन के द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विस्तृत रूप से चलाने के लिए जोर दिया गया है यह अभियान एक विशेष स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य नगर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, और दिमागी बुखार जैसे वेक्टर जनित रोगों को फैलने से रोकना है। इस अभियान के तहत कहीं भी नगर में कूड़ा न इकठ्ठा होने पाए और नालियों एवं अन्य जगहों पर साफ-सफाई, गंदे पानी की भी निकासी भी सही तरीके से हो और जिलापूर्ति को भी सुचारू रूप से करने पर बल दिया गया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि घर-घर जाकर संचारी रोग के विषय में नागरिकों को जागरूक करें एवं घर से लेकर बाहर तक साफ सफाई बेहतर रखने के लिए जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगरवासी नगर पंचायत द्वारा दिया गया गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग-अलग डिब्बे में डालें जिससे हमारे कर्मचारियों को उठाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। तभी संचारी रोग अभियान सफल होगा। इस मौके पर अमरनाथ विश्वकर्मा, गुड्डू चौरसिया, अनूप चौरसिया, अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज सोनकर, रिंकू सभासद समेत काफी संख्या में सफाई कर्मी बैठक में मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!