जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के तरियारी गांव के पास मल्लूपुर मथुरा नगर नहर के पास शुक्रवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और एक आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पतौरा निवासी शैलेष यादव (23) के बाएं पैर में गोली लगी।
घायल शैलेष को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शैलेष यादव को दूसरी बार पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। इससे पहले भी गाजीपुर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी।
मौके से पुलिस ने आरोपित की बाइक कब्जे में ले ली है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी