जौनपुर। खुटहन थाना के धिरौली नानकार गांव में शनिवार को घर में विद्युत उपकरण ठीक करते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी मोहम्मद आजाद शेख पुत्र मोहम्मद अली अपने घर में पंखे की लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। स्वजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी