मड़ियाहूं। जौनपुर जिले मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहा से शिवपुर बाईपास की तरफ जाने वाली हाईवे के किनारे रविवार की सुबह 6:00 बजे झाड़ी में काली पन्नी के अंदर अज्ञात शव देखे जाने से अफरा तफरी मची हुई है। अभी तक मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंची है।

बताया जाता है कि रानीपुर तिराहा से शिवपुर बाईपास की तरफ स्थित झाड़ी में रविवार की सुबह 6:00 बजे काली पन्नी में लोगों को लाश होने की आशंका हुई। जब करीब से जाकर देखा तो पन्नी के अंदर किसी लड़की के होने की पुष्टि कर रहे है। लाश मिलने की ख़बर जैसी ही क्षेत्र में लगी देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है ।

लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा है। काली पन्नी के अंदर क्या है यह ठीक तरह से अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है अब लोगों को पुलिस आने का इंतजार है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी