Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में अज्ञात महिला की नृशंस हत्या के बाद हाथ और पैर कटी धड़ मिलने से सनसनी

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहे से दक्षिण तरफ थोड़ी दूर पर नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला की लाश काली पन्नी के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात महिला की अज्ञात हत्यारों ने नृशंस हत्या कर हाथ और दोनों पैर को काटकर लाश को झाड़ी में फेंक दिया है। मौके पर काला लोअर और प्रिंटेड समीज मिला हुआ है। सूचना की 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपनी कब्जे में ले लिया है।


रविवार की सुबह 6:00 बजे मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने रानीपुर तिराहे से थोड़ी दूर दक्षिण तरफ झाड़ी में एक विशालकाय काली पन्नी दिखाई पड़ी। काली पानी को देखने से ही पता चल रहा था कि उसके अंदर किसी की लाश फेंकी गई है कुछ करीब से देखने के बाद राहगीरों को स्पष्ट हो गया कि पानी के अंदर किसी महिला की लाश नृशंस हत्या कर फेंकी गई है।


बताते हैं की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई करीब 7: 30 बजे पुलिस मौके पर पहुंचती है और जब पन्नी को खोलती है तो मौके पर मौजूद भीड़ एक अज्ञात महिला की लाश को देखकर दहशत में आ जाते हैं। हत्यारों ने अज्ञात महिला की बेरहमी से नृशंस हत्या करते हुए उसके दोनों हाथ और दोनों पैर को काट दिया था और धड़ वाली लाश को काली पन्नी में भरकर रानीपुर तिराहे से थोड़ी दूर स्थित झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला की लाश की पहचान करानी चाहिए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मौके पर एक काला लोअर और प्रिंटेड समीज भी पुलिस को मिली है। अज्ञात महिला की धड़ मिलने के बाद पुलिस के लिए पैर और हाथ की तलाश करना अब चुनौती बन चुकी है। क्योंकि मौके की स्थिति से लगता है कि हत्यारे ने महिला की हत्या करने के बाद धड़ मड़ियाहूं में फेकी मिली है हाथ और पैर कही और फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!