Breaking News

मड़ियाहूं। महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोपी 14 घंटे में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के चर्चित मामले का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुठभेड़ के दौरान आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) निवासी भावनगर, गुजरात (वर्तमान पता टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फाइल फोटो- फेंकी गई युवती की लाश को देखने के लिए जूटी भीड़

पुलिस के मुताबिक 5 जुलाई को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामनगर ब्लॉक गेट के पास आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 4 जुलाई को रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराये के कमरे पर लाया था। मोबाइल चैट को लेकर विवाद होने पर उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से गड़ासे से शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, एक .32 बोर पिस्टल, कारतूस, मृतका के शेष अंग, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!