जौनपुर। केराकत नगर के नालापार पुराना चौराहा क्षेत्र में व्यापारी केघर में बीते 26 जून 2026 को हुई लगभग 45 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं 35 हजार रुपये नकद की चोरी का अब तक खुलासा न होने से व्यापारियों ने आक्रोश रैली निकालकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी केराकत को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों के समर्थन में केराकत तहसील बार एसोसिएशन भी पहुंचा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) केराकत ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल का कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जबकि पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 24 से 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंद कर क्रमिक अनशन के लिए आंदोलन पर बाध्य होंगे।

उधर केराकत बार एसोसिएशन ने भी व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए घटना का पर्दापाश करने के लिए प्रशासन से मांग की है। अध्यक्ष सुरेश कुमार एडवोकेट ने कहा की घटना का शीघ्र पर पास नहीं होता तो अधिवक्ता भी इसका विरोध करेंगे।

इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी पिंकू नगर महामंत्री दयाराम गुप्ता अध्यक्ष राजेश साहू, मोदनवाल समाज के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, व्यापार मंडल से घनश्याम जायसवाल, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, आजाद कुरैशी सहित तमाम व्यापार मंडल के लोग आक्रोश रैली में मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी