जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई दर्दनाक दुर्घटना की आड़ में युवक की हत्या किए जाने का मामला अब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच चुका है। मृतक युवक के मामा ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक मुकदमे में गवाही न होने पाए जिसके कारण अभियुक्तों ने गवाह को ही मौत के घाट उतार देने की बात बताई।
मड़ियाहूं नगर के भंडरिया टोला पाही निवासी मासूम अंसारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर भांजा महताब आलम की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मृतक की मां से हुई थी मारपीट जिसमें बेटा था गवाह
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मेरी बहन कहकशा को 2017 में मारा पीटा गया था जिसमें सरायविक्रम निवासी अफजल, अफसर पुत्रगण मुनीर व सलमान पुत्र मुनौव्वर के खिलाफ बरसठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण अभियुक्तों के खिलाफ एनबी डब्ल्यू भी जारी था।
अभियुक्तों के खिलाफ मृतक देता गवाही
6 जुलाई को मृतक भांजा महताब अंसारी का न्यायालय में अंतिम बयान होना था। गवाही न होने पाए इसके लिए अभियुक्तों ने एक साजिश के तहत जब मेरा भांजा महताब आलम मड़ियाहूं नगर से दवा लेकर घर लौट रहा था शिवपुर बाईपास के पास काली स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मार दिया। भांजे की मौत हुई कि नहीं इसके लिए स्कार्पियो सवार लोगों ने लोहे की राड लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल हो चुके भांजे को राड से मारकर मौत की घाट उतार दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि तिराहे पर काफी लोगों ने इस घटना को देखा भी और अपने मोबाइल में कैद भी किया। जब ग्रामीणों ने स्कार्पियो सवार लोगों को रोकना चाहा तो वह भाग गए। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को भी मृतक के मामा ने पुलिस अधीक्षक को दिखाया।
पुलिस ने मामा के ही तहरीर पर पूर्व में दर्ज कर चुकी है मुकदमा
बता दे की दुर्घटना के मामले में मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में काली स्कॉर्पियो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
घटना के संबंध में क्या बोले क्षेत्राधिकारी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि मामा द्वारा मृतक युवक की हत्या का आरोप लगाया गया है मौके की सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो एवं पूछताछ के बाद जो भी सही होगा वह दर्ज मुकदमे में विवेचक से आगे की कार्रवाई करवाई जाएगी। अगर बात सही निकली तो आरोपियों को ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा होगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी