जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी राय साहब चौहान ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी