Breaking News

जौनपुर। 23 साल पुराने अजय राय हत्याकांड में सुनवाई तेज, 18 जुलाई को होगी अगली जिरह

जौनपुर। वर्ष 2003 के चर्चित अजय राय हत्याकांड में अदालत की कार्यवाही तेज हो गई है। शनिवार को एडीजे-6 की अदालत में वादी संजय राय का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद बचाव पक्ष ने जिरह शुरू की, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई 18 जुलाई तय की है।
यह मामला 2 नवंबर 2003 का है, जब आजमगढ़ के लालगंज ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय की जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।
मामले में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंदन, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ भुन्नी, अनिल यादव समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शनिवार की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता भी अदालत में मौजूद रहे। अब इस बहुचर्चित मुकदमे की अगली जिरह 18 जुलाई को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!