Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जौनपुर जनपद में तैनात एक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति, जो थाना मड़ियाहूं में तैनात थे, को उनके कार्यालय के निकट रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता से एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी उप निरीक्षक को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!