Breaking News

जौनपुर। महिला की सन्दिग्ध परस्थिति में मौत, मायका वालो ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गांव में गुरुवार देर रात 24 वर्षीय शान्ति देवी की संदिग्ध परिस्थितिय में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ से लटकता मिला।
सिकरारा थाना क्षेत्र के उगापुर अवरैला निवासी शोभनाथ गौड़ की बेटी शांति देवी की शादी 22 अप्रैल 2023 को अमन से हुआ था उसकी एक साल की बेटी शिवानी है। पति अमन का कहना है कि उसने रात करीब 3 बजे देखा तो शांति अमरूद के पेड़ से लटकी थी।
वहीं मृतका की छोटी बहन सरिता ने आरोप लगाया कि “मेरी बहन को मारकर लटका दिया गया है”। सरिता के मुताबिक रात 11:15 बजे के आसपास शांति ने फोन कर कहा था “हमको बचा लो नहीं तो ये लोग मार डालेंगे”। इसके बाद रात 3:30 बजे ननद अनिता ने सरिता को बुलाकर कहा कि “आकर अपनी बहन को देख लो” क्या किया है। जब वह अपने बहन के घर पहुंची तो शांति जमीन पर मृत पड़ी थी। इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी व थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी मौके पर पहुचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या है या हत्या, यह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!