Breaking News

जौनपुर। रामपुर विकासखंड में कृषि विभाग ने चलाया एक पेड़ मां के नाम का वृहद पौधारोपण कार्यक्रम

जौनपुर। जिले के रामपुर विकास खंड में “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के तहत पौधों का वृक्षारोपण कृषि विभाग द्वारा वृहद रूप से कराया गया।
बता दे कि 12 जुलाई 2026 को शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण एवं मातृत्व के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला जन-आंदोलन है।
इसी क्रम में संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल, वाराणसी श्री शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मई रामपुर व नगर पंचायत रामपुर प्रगतिशील कृषक श्री अजय पाठक के खेत की मेड़ों पर ग्राम पंचायत कोटिगांव में ग्राम प्रधान संजय कुमार के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर तथा ग्राम पंचायत कठवतिया के अंत्येष्टि स्थल पर बृहद पौध रोपण किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण, नियमित सिंचाई तथा देखभाल का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण की अमूल्य धरोहर सौंपी जा सकती है।
इस वृक्षारोपण वृहद अभियान में विषय वस्तु विशेषज्ञ (एस.एम.एस.) मड़ियाहूँ जय प्रकाश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रक्षेत्र अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह,बी टी एम बलविंदर सिंह,ग्राम प्रधानगण, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!