Breaking News

जौनपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, हालत गंभीर

जौनपुर । आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती पुल के पास शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला निवासी सूरज प्रजापति उर्फ पिंकू (25) पुत्र तुलसी प्रजापति अपने मित्र सुभाष प्रजापति के साथ शनिवार शाम बाइक से केराकत से वाराणसी जा जा रहा था । रात करीब साढ़े आठ बजे बलुआ गांव के समीप गोमती पुल के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक में सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए डाक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने सूरज प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष प्रजापति का अभी इलाज जारी है।
मृतक सुरज प्रजापति अपने पिता के चार संतानों में इकलौता पुत्र था। शेष 3 बहने हैं। डेढ़ महीने पूर्व ही सूरज के पिता को लकवा मार जाने की वजह से वह बिस्तर पर पड़ गए। परिवार की सारी जिम्मेदारी सूरज के ऊपर आ गई थी। सूरज और सूरज के पिता चार पहिया गाड़ियों के बिजली मिस्त्री थे। जिससे आजीविका चलती थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मदन लाल प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!