Breaking News
फोटो- रविवार की शाम कोतवाली में खड़ी कॉली स्कॉर्पियो

मड़ियाहूं। युवक की मौत मामले में वांछित स्कॉर्पियो को पुलिस ने पकड़ा, कोतवाली परिसर में खड़ी

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर बीते रविवार को युवक की दुर्घटना के दौरान मौत के बाद स्कार्पियो सवार का लोहे की राड के साथ वीडियो वायरल होने वाला काली स्कॉर्पियो पुलिस के दबाव के चलते एक हफ्ते में ही कोतवाली में आ पहुंचा जिससे पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेते हुए कोतवाली के अंदर खड़ा करा दिया है।

फाइल फोटो- थाने में न्याय के लिए बैठी मृतक की मां कहकशां

बताते चले कि बीते रविवार को सराय विक्रम निवासी महताब आलम की शिवपुर बाईपास पर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद युवक की मां कहकशां ने काली स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा दुर्घटना करने और जिंदा रहने के बाद उसे लोहे की राड से मारकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाकर पुलिस और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दिया। इस मामले में काली स्कॉर्पियो के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा भी मड़ियाहूं कोतवाली में मृतक युवक की मामा की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काली स्कॉर्पियो से उतरे सवारों ने हाथ में लोहे की राड लेकर वापस बैठते हुए वायरल हुआ था।
इसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने भी कोतवाल से घटना की सही सही पर्दापाश करने की बात कही थी।

फोटो- घटना के बाबत बीते बुधवार को मौके की जांच करती पुलिस

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना की सही पर्दाफाश करने की आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार को सब इंस्पेक्टर राम आसरे ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ शिवपुर बाईपास पर पहुंच कर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ भी किया था जिसमें सभी दुकानदारों ने काली स्कॉर्पियो की जिक्र की थी। एक दुकानदार ने तो यहां तक पुलिस को बताया था कि लोहे की राड लेकर उतरे व्यक्ति ने मृतक हो चुके युवक के सिर को हिला डुला कर भी देखा था।

फोटो- रविवार की शाम कोतवाली में खड़ी कॉली स्कॉर्पियो

दुकानदारों का बयान होने के बाद पुलिस ने काली स्कॉर्पियो के वायरल हो चुके गाड़ी नंबर के जरिए मालिक तक पहुंची और अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद रविवार की शाम कोतवाली परिसर में उक्त नंबर की मुकदमे में वांछित काली स्कॉर्पियो कोतवाली में आकर खड़ी हुई। इसके बाद मृतक युवक का मामा मासूम अंसारी भी सूचना पाकर कोतवाली में पहुंचे और काली स्कॉर्पियो की पहचान किया।
मासूम अंसारी ने बताया कि पुलिस उक्त घटना के बाबत तेजी के साथ जांच कर रही है जिसके कारण आज काली स्कॉर्पियो पकड़ में आई है। शीघ्र घटना का सही-सही खुलासा हो जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!