जौनपुर। बरसठी विकासखंड के बरेठी गांव निवासी भाजपा मंडल कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह बिजली विभाग के मीटर रीडर से परेशान होकर सोशल मीडिया पर भाजपा पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। श्री सिंह का आरोप है कि मीटर रीडर राजनीतिक दल का नंबर प्लेट लगाकर हमारे घर आता है और दुर्भावना बस उनकी उल्टी सीधी मीटर रीडिंग कर आर्थिक परेशानी खड़ा कर रहा है।
बताया जाता है कि बरेठी क्षेत्र में बिजली विभाग का यादवेंद्र यादव मीटर रीडर है। वह अपनी बाइक पर सपा के लोगों में नंबर प्लेट लगाया हुआ है और राजनीति से प्रेरित होकर गैर राजनीतिक पार्टियों को बिजली मीटर में गलत रीडिंग फीड कर आर्थिक रूप से तोड़ने का प्रयास करता रहता है।
भाजपा मंडल कार्यकर्ता चन्द्रशेखर सिंह बरेठी ने आरोप लगाया कि उक्त मीटर रीडर हमको दुर्भावना पूर्ण सोच रखते हुए परेशान करता है। अपनी समस्या सुपर वाइजर, जेई को भी अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि प्रमाण तौर पर परेशान करने का वीडीओ भी शेयर किया था उसके बाद मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक समाजवादी पार्टी की सोच रखने वाले मीटर रीडर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोप है कि उक्त मीटर रीडर महीने में दो से तीन बार घर पर आता है और बार-बार मी जांच कर परेशान करता है। बताया कि मीटर रीडिंग के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले मेरा बिल भी आ चुका था। इसके बावजूद 12 जुलाई को दोपहर मेरे घर पर आने का कोई औचित्य नहीं बनता है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष वर्तमान और निवर्तमान विधायक सांसद जी से समस्या को दूर करने की मांग किया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी