Breaking News

जौनपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया मदद का भरोसा

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गाँव बनकट पवांरा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर एवं मुंगरा बादशाहपुर इकाई के पदाधिकारियों ने दिनाँक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय अमोध में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत रहे स्व. विजय बहादुर पाल के पैतृक निवास बनकट पवांरा मुंगराबादशाहपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों और उनकी पत्नी मनभावती देवी तथा उनके बच्चों ने दिवंगत शिक्षक विजय बहादुर पाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद जी एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर अरविंद कुमार यादव ने उनकी पत्नी को समूह की ओर से जल्द मदद का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए उसे प्रदेश टीम को भेजा गया। इस अवसर पर टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, अरविन्द कुमार यादव जिला संयोजक एवं अध्यक्ष जौनपुर, राधेश्याम गौतम जिला सह संयोजक, आशीष लोहिया जिला सह संयोजक, अनिल गौतम जिला सह संयोजक, उमेश राव जिला सह संयोजक, एवं ब्लाक मुंगराबादशाहपुर के सहयोगी शिक्षक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा ब्लाक संयोजक, फूलचंद सरोज, धीरेन्द्र कुमार सरोज, विजय प्रताप, विजय कुमार कनौजिया, गिरीश कुमार शर्मा, शिवलाल सरोज, रविकारस, हिमकर पाण्डेय, पृथ्वी पाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, शैलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। गैर तलव है कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया था। टीचर्स सेल्फ केयर समिति बेसिक, माध्यमिक उच्च शिक्षा के शिक्षकों कर्मचारियों और अधिकारियों का टीचर्स सेल्फ केयर टीम का एक प्रादेशिक समूह है। जो अपने समूह के किसी भी सदस्य का असामयिक निधन होने पर उसके आश्रितों की सदस्यों द्वारा दी गई सहायता राशि के माध्यम से मदद करती है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!