Breaking News

जौनपुर। डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की जान चली गई।
आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर एवं अस्पताल संचालक अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!