जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी को लूट कर कई लाखों की सर्राफा ले जाते समय व्यवसायी के चिल्लाने पर बाजारवासियों ने दिलेरी दिखाते हुए घेरकर ललकारा तो दो बदमाश पैदल भाग गए और तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों फर्जी इनकम टैक्स बने बदमाशों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है जहां पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

बताया जाता है कि रविवार की अपराह्न 3:00 बजे एक बोलेरो में 5 लोग गोपालापुर पुरानी बाजार निवासी दिनेश बरनवाल की सर्राफा की दुकान पर पहुंचे और अपने को इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए परिचय पत्र दिखाया। सभी ने जांच के नाम पर दुकान के लॉकर में रखें सोने चांदी की गहनों को बाहर निकलवाया और उसे एक बैग में भर लिया विरोध करने पर आरोप है कि सर्राफा व्यवसाय दिनेश बरनवाल एवं उनकी पत्नी की पिटाई भी किया। पिटाई के बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाय के लाइसेंसी रिवाल्वर को भी अपने गिरफ्त में कर लिया। रिवाल्वर का बदमाशों द्वारा जब्त करना ही सर्राफा व्यवसायों को शक होने लगा इसके बाद दुकान के अंदर से ही पति-पत्नी चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी दुकान के सामने तेजी के साथ जूटने लगे और बदमाशों को ललकारना शुरू किया इसके बाद दो बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए। ग्रामीणों दौड़ाकर तीन बदमाशों को बोलोरों समेत पकड़ लिया और जमकर खातिरदारी किया। उसके बाद सूचना रामपुर पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग शाम 5:00 बजे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। इसके पूर्व पुलिस ने बोलोरो के नंबर को चेक किया तो वह बाइक का नंबर निकला। समाचार लिखे जाने तक गोपालापुर के ग्रामीण एवं व्यापारी थाने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जुटे हुए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी