जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के विकासखंड रामपुर के परमालपुर गांव में रास्ते की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मंगलवार की अपराह्न तहसीलदार राजस्व टीम एवं बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को धराशाही करवाया। बताते चले की सोमवार को मुनादी कराकर कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था लेकिन मुनादी पर कोई अमल नहीं हुआ।

प्रशासन के अनुसार ग्राम परमालपुर में रास्ते की सरकारी भूमि पर मनोज सिंह, रामबाबू और श्याम बाबू द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद तहसीलदार रवि रंजन, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव तथा अन्य राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को तत्काल कब्जा हटाने की चेतावनी दी।

तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन तहसीलदार के आदेशों को अनसुना किया गया।

मंगलवार की दोपहर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप एवं राजस्व टीम बुलडोजर लेकर परमालपुर गांव पहुंचे और करीब 100 फीट बाउंड्री को देखते ही देखते धराशाई कर दिया उसके साथ ही अगल-बगल जो भी सार्वजनिक भूमि में मकान बना था उसे भी गिराया गया। मड़ियाहूं तहसील में तहसीलदार द्वारा यह सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। तहसीलदार रवि रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी