नवनीत सिंह रिपोर्टर
जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नयेपुर गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पक्के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख नकद चोरी कर लिए।
पीड़ित दिनेश पटेल के अनुसार, चोर मकान के पीछे से घर में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे करीब 3 किलो चांदी के जेवर, तीन सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र तथा दो लाख नकद लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे युवक के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया गया था।
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने 112 पीआरबी को सूचना दी। इसके बाद नेवढ़िया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक निखिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी