Breaking News

जौनपुर। मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का रक्तदान शिविर, 155 यूनिट रक्त संग्रहित

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र की ओर से बुधवार को जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर स्थित भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री इद्रिस मुलतानी ने किया।

फोटो -🖕ब्लडडोनेशन कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम योग्य लोगों का चेकअप करती हुई

इस अवसर पर इद्रिस मुलतानी ने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वे राज्य के विकास पुरुष हैं।

फोटो -🖕ब्लडडोनेशन कार्यक्रम में ब्लडडोनेट करने के लिए बैठी महिलाएं

कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान ने कहा कि “रक्तदान महादान” की भावना के साथ आयोजित यह शिविर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जो मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और समाजसेवा के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
शिविर में बाला साहेब ठाकरे हॉस्पिटल ब्लड बैंक तथा महात्मा गांधी ब्लड बैंक, ठाणे की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान, भाजपा कामगार सेल मुंबई अध्यक्ष अभिजीत राणे, भटकी विमुक्ति जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रकांत शिंदे, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा, उस्मान खान, हुसैन पठान, राज यादव, इश्तियाक जागीरदार, सुनील दुबे, आर.के. दुबे, मनोज यादव, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!