Breaking News

मुंबई। अंधेरी में महिलाओं की नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर,150 महिलाओं ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से बुधवार देर शाम अंधेरी ( पूर्व ) के गुंदवली स्थित सरस्वती अपार्टमेंट परिसर में नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया।

फोटो -🖕कार्यक्रम में विधायक मुरजी पटेल, नगरसेविका दिशा संध्या यादव आदि जन का सत्कार होते हुए।

शिविर में 150 महिलाओं की अत्याधुनिक नॉन-कॉन्टेक्ट लेजर तकनीक से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि जांच में किसी भी महिला में कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए। शिविर का शुभारंभ स्थानीय नगरसेविका दिशा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फोटो -🖕शिविर में बड़ी संख्या में जांच कराने पहुँची महिलाएं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह के सेवा कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे शिविर बड़े स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
नगरसेविका दिशा सुनील यादव ने कहा कि आर्थिक तंगी और जागरूकता के अभाव में अनेक महिलाएं समय पर जांच नहीं करा पातीं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप यह नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मनपा के/दक्षिण प्रभाग समिति के चेयरमैन प्रकाश मुसले, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, निर्मला राउत, सुषमा गणेश देसाई, मनपा के/नॉर्थ के मेडिकल हेल्थ ऑफिसर (एमओएच) महेंद्र खंडाले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!