जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस एवं मड़ियाहूं के नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह का कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें घर में घुसकर नायब तहसीलदार के सामने उनके कर्मचारी और पुलिस एक किसान परिवार को बेरहमी से पिटाई कर रहे है। बताते हैं कि उससे भी जी नहीं भरा तो पीड़ित के ऊपर पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया फिलहाल अभी मुकदमे की कॉपी नहीं मिली है। वीडियो को देखने से आपको एक-एक दृश्य साफ दिखाई पड़ेगा।

बताते चले कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चढ़ई ढेकहा गांव के घनश्याम विश्वकर्मा है। इनकी पुश्तैनी जमीन है। गांव के जटाशंकर पांडेय से वसीयत को लेकर तहसीलदार मडियाहू एवं तहसीलदार सदर जौनपुर में मुकदमा बिचाराधीन है। इसके बावजूद आरोप है कि कुछ लोग जमीन की जुताई बुवाई करना चाहते थे। जिसे विश्वकर्मा परिवार जुताई बुवाई करने से मना कर रहा था।

विश्वकर्मा परिजनों का आरोप है कि उसी को लेकर नायब तहसीलदार फोर्स के साथ घर पहुंचे और मुकदमे की कागजात की मांग किया। इसके बाद घनश्याम ने कागजात को एसडीएम मड़ियाहूं को दिखाने की बात करते हुए कागजात देने से इनकार कर दिया। शायद यह बात नायब तहसीलदार को नागवार लगी होगी कि हम इतने बड़े तहसीलदार हमें कागजात देने से इनकार कर रहा। फिर शुरू होती है पुलिस और राजस्व कर्मियों का विश्वकर्मा परिवार के घर पर आतंक और उत्पात का सिलसिला। घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने घनश्याम की पत्नी सुमन देवी और उनकी बेटी को बेरहमी से पिटाई किया गया। घनश्याम विश्वकर्मा को घसीटते हुए घर के अंदर से बाहर लाया गया लात घूसे बरसाया गया किसी तरह वह छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि पिटाई के दौरान खींचातानी में पुलिस कर्मियों की गर्दन में थोड़ी बहुत खरोच भी आई। खरोच से नाराज पुलिसकर्मियों का कानूनी आतंक शुरू होता है गंभीर धाराओं में विश्वकर्मा परिवार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाता है उन्हें जेल में चक्की पीसने की धमकी दी जाती है और विश्वकर्मा परिवार के शिकायत को दरकिनार किया जाता है।
जबकि कानून में है कि किसी के घर पर अगर जाया जाए तो महिला सिपाही साथ में होनी चाहिए लेकिन वायरल वीडियो में कोई भी महिला सिपाही नहीं दिखाई पड़ रही है बल्कि सिपाही ही घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्र बताते हैं की वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम मड़ियाहूं नायब तहसीलदार को खरी खोटी सुनाते हैं और पूछते हैं कि जब वह हमें कागजात दिखाने की बात कर रहा था तो उसे हमारे पास भेज देते घर में घुसकर मारने पीटने और आतंक मचाने की क्या जरूरत थी।। विश्वकर्मा परिवार पर उल्टे मुकदमा दर्ज करना कहां तक न्याय है। इसीलिए कहा जा रहा है की सरकार में रामराज नहीं उल्टा चोर कोतवालय डांटे कि राज चल रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी