Breaking News

जौनपुर। रामपुर में दबंगों द्वारा जेसीबी से दीवार गिराने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव निवासी जय गुरुदेव यादव ने चार लोगों के खिलाफ थाना रामपुर में तहरीर देकर जेसीबी मशीन से उनकी दीवार गिराने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

फोटो- दबंगों द्वारा गिराई गई दीवाल

पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे गांव के पड़ोसी भरत यादव उर्फ पिंटू निवासी मईडीह सिधवन कुछ लोगों के साथ एकजुट होकर जेसीबी मशीन के साथ हमारी भूमि पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने दबंगई दिखाते हुए निर्माणाधीन दीवार को जेसीबी से गिरा दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपितों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपित प्रभावशाली प्रवृत्ति के हैं, जिसके कारण उनका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
पीड़ित जय गुरुदेव ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया। पहुंची पुलिस ने उल्टे
पीड़ित को ही गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। लेकिन दीवाल गिराने वालों को कुछ नहीं बोली।
पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!