Breaking News
Add

जौनपुर। दिमागी रूप से अस्वस्थ युवक लापता, मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा नकबी गांव निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार निषाद उर्फ नाटे को एक सप्ताह पूर्व से लापता हो जाने से स्वजन परेशान हैं। सोमवार को उसकी मां निन्हका देवी ने खुटहन थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

मां ने बताया कि संजय कुमार निषाद की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। वह 19 जुलाई को घर से खुटहन बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। स्वजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुत्र की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि युवक की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!