Breaking News
Add

जौनपुर। दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के सरकी क्षेत्र के मुर्की गांव निवासी कामिल (18) पुत्र सैय्यद असरफ ने रविवार देर रात अज्ञात कारणों से अपनी ही असरफ वेल्डिंग वर्क शॉप की दुकान में फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि कामिल अपने पिता के साथ दुकान पर रहकर वेल्डिंग का कार्य करता था और उनके काम में हाथ बंटाता था। रविवार की देर रात किसी समय उसने दुकान के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!