Breaking News

बरसठी। बरसठी थाने पर तैनात कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, वाराणसी रेफर

बरसठी। जौनपुर जिले के बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद गंभीर हालत होने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, मामली उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है। परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप में हुई है। वह बरसठी थाने पर तैनात है। थाने के अंदर ही कांस्टेबल ने जहर खाने का कार्य किया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह सिपाही की जहर खाने का कारण बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!