जितेंद्र कुमार दुबे रिपोर्टर
जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की हालत बारिश में बदहाल हो गई है। अस्पताल के गेट के सामने और परिसर में भारी मात्रा में पानी भर गया है।

फोटो में देखा जा सकता है कि मरीजों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर इलाज के लिए अंदर जाना पड़ रहा है। इमारत की दीवारें भी जर्जर हालत में हैं और पेंट उखड़ चुका है। ऐसे में दीवार के पास पानी लगाने से जर्जर दीवार भी गिर सकती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव की वजह से यहां डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मरीजों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से नाली की सफाई और जल निकासी की मांग की है। अभी तक विभागीय अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी