Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर में संत शिरोमणि की कलश वंदन यात्रा पहुंची, भाजपाजनों ने जमकर किया स्वागत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पावन माटी युक्त कलश लेकर बुधवार की अपराह्न कलश वंदन यात्रा नगर में पहुंची। जिसकी भाजपा जनों ने नगर के सरहद पर बैंड बाजों से जमकर स्वागत किया।


बता दे की संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यह कलश वंदन यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी।

5 अगस्त को यह यात्रा मड़ियाहूं नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज पर पहुंची जहां पर भारतीय जनता पार्टी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ जमकर स्वागत किया। उसके बाद कलश वंदन यात्रा को कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए डाक बंगले के पास स्थित एक मैरिज हॉल में रोका गया। उसके बाद यात्रा रामनगर के लिए दूसरे दिन रवाना किया गया। कलश बंधन यात्रा का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विहिप के विनोद कुमार जायसवाल, शिव शंकर गुप्ता, चंदन केसरी, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, नितेश सेठ समेत तमाम लोग यात्रा में मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!