जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा एवं एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान अशहद पुत्र सफीक, निवासी ग्राम चोरसण्ड, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना गौराबादशाहपुर में मु.अ.सं. 229/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मेरोज़हान पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी गंगासागर मिश्र सहित उपनिरीक्षक अवधेश कुमार एवं थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी