Breaking News

जौनपुर। ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

जौनपुर। बरसठी वन विभाग में तैनात वनरक्षक रवि यादव (34) की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे बनकट कछोटा के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रवि यादव बाईक से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रवि यादव करीब तीन वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। प्रथम दृष्टया मौत की वजह सड़क हादसा मानी जा रही है, हालांकि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध बनी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!