शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था जीवन ज्योति प्रतिष्ठान व लाइफ विंस फाउंडेशन ने स्थानीय विधायक मुरजी पटेल के जन्मदिन पर अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी, सुभाषनगर स्थित संस्था कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 80 मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

शिविर में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग के तहत मुंह, जीभ, मसूड़ों और गले के आसपास संभावित असामान्यताओं की जांच की गई। वहीं महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन किया गया। इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग (वीआईए/वीआईएसी) के साथ सामान्य शारीरिक परीक्षण और फुल बॉडी चेकअप भी किया गया।
लाइफ विंस फाउंडेशन की संस्थापक शोमाली जौहरी एवं मंजू मूलचंदानी ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा लोगों को उचित चिकित्सकीय सलाह और आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और शरीर में दिखाई देने वाले किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।
इस दौरान डॉ. किशोर वासवानी , डॉ. एम. एच. किशन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के सफल आयोजन में लोकेश ठाकुर, गोविंद यादव, राजू सरोज, विशाल निचते आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी