जौनपुर। अपना दल (एस) विधानसभा मछलीशहर की मासिक बैठक सोमवार को ग्राम चतुर्भुजपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अनिल पटेल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के जिला महासचिव एवं सहप्रभारी मछलीशहर श्री नितेश पाठक उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री नितेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, बूथ गठन एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करने की अपील की गई।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अनिल पटेल सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जुटने का संकल्प लिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी