Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गगनचुंबी नारों के साथ दिखी देशभक्ति का जोश

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने किया। भव्य तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी किया। इस भव्य तिरंगा यात्रा में देश के लिए जज्बा और जोश खूब दिखाई पड़ा। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय घोष के साथ डेढ़ किलोमीटर लंबी बच्चों की श्रृंखला आगे बढ़ी तो अपर जिलाधिकारी ने शानदार तिरंगा यात्रा के लिए अध्यक्ष रूकसाना को बधाई दिया।

फोटो- अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबिष्ट डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

मड़ियाहूं नगर में 12 अगस्त यानी बुधवार की सुबह 9:00 बजे विवेकानंद इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान से नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरूआत किया गया। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंविष्ट, नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ हाथों में बड़ी-बड़ी तिरंगा लेकर हवा में लहराते हुए एक-एक पग मानो नापते हुए आगे बढ़े। पीछे से सैकड़ो बच्चों की भारत माता की जय, मेरी तिरंगा मेरा अमर रहे की गगन चुंभी नारों से गूंजने लगा। नगर पंचायत द्वारा निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी रहीं है। इस दौरान बीच में प्रतीकात्मक रूप से रथ पर सवार भारत माता एक अलग सतरंगी छटा बिखेर रही थी।


एमए जौहर सेकेंडरी स्कूल, बीडी चिल्ड्रेन स्कूल, चिल्ड्रेन गाइड हायर सेकेंडरी स्कूल, मदरसा जौहरूल उलूम विद्यालय की एक-एक बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा आजादी की अमृत महोत्सव को याद कर कह रहा हो की तिरंगा हमारी शान है और भारत की पहचान है।


अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट ने कहा की इतनी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में तिरंगा यात्रा में बच्चों समेत सभी लोगों ने नगर अध्यक्ष रुकसाना की देख रेख में यात्रा निकाली गई। इसमें अपने देश के प्रति निष्ठा और जोश देखने को मिला। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

फोटो- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती नगर अध्यक्ष रुकसाना

भव्य तिरंगा यात्रा के समापन के बाद नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने यात्रा में शामिल सभी बच्चों-बच्चियों, अभिभावकों, प्रबंधको, नगर के सफाई कर्मियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, सभासदों, पूर्व सभासदों, नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रिया कहा, उन्होंने कहा कि आप सभी ने मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा को सफल ही नहीं सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाकर अपना भव्य योगदान दिया। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!