Breaking News
फोटो -*👆क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त करते हुए संबंधित सड़क विभाग के लोग। साथ मे हैं खड़े हैं पूर्व नगरसेवक पंकज यादव।

मुंबई। जोगेश्वरी में पाइपलाइन फटी, सड़क पर भरा पानी, घंटों प्रभावित रहा यातायात

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। जोगेश्वरी (पूर्व) में हाईवे सबवे के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे 12 इंच व्यास की पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया और सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। साथ ही साथ पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फोटो -*👆क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त करते हुए संबंधित सड़क विभाग के लोग। साथ मे हैं खड़े हैं पूर्व नगरसेवक पंकज यादव

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व नगरसेवक एवं भाजपा मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनपा के-नॉर्थ वार्ड की वार्ड ऑफिसर रूपाली कदम को पाइपलाइन फटने की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित जल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया।

अधिकारियों ने करीब शाम 5 बजे पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा कर दिया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य होने लगा। पाइपलाइन फटने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त करने के लिए संबंधित सड़क विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने भी तत्काल तत्परता दिखाई,जिसके फलस्वरूप आवागमन को शुचारु होने में काफी सहयोग मिला।
समस्या के शीघ्र समाधान और सड़क को दुरुस्त कर यातायात सुचारु कराने में सहयोग के लिए क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व नगरसेवक पंकज यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!