जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। नगर पंचायत स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए नगर के गांधी तिराहा से लेकर सरदार भगत सिंह तिराहे को रंग बिरंगा कारपेट से बिछाकर तिरंगा गुब्बारे से तोरण द्वार बनाते हुए सजाया गया था। तिरंगा गुब्बारों के नीचे स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल 24 महापुरूषों की चित्र के साथ प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिस पर सभी लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं सभासद समेत पूर्व सभासद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सुबह 7:00 बजे पहुंचकर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि देकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके बाद आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया, उसके बाद प्रदर्शनी में शामिल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, बिस्मिल्लाह खां, झांसी की रानी, वीर सावरकर समेत तमाम स्वतंत्रता की लड़ाई में शहादत देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित किया गया।

नगर अध्यक्ष रुकसाना अपनी टीम के साथ 8:00 नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चाप उपस्थित लोगों ने देश की अस्मिता एवं सुरक्षा के लिए शपथ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता की रक्षा करने में शहादत देने वाले वीरों को याद किया गया।
सुबह 9:00 संविधान का रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तीन प्रतिमाओं एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया।

10:00 अपर जिलाधिकारी नगर निकाय प्रभारी जौनपुर अजय कुमार अम्बष्ट मड़ियाहूं नगर पंचायत पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद प्रदर्शनी में लगाए गए स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले और देश हित में कार्य करने वाले महापुरुषों को पुष्प अर्पित करते हुए तिरंगा गुब्बारा को हवा में छोड़ा।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी