शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंधेरी (पूर्व) के नागरदास रोड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रमुखता से सामने आया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से तिवारी चाय वाला के पास तथा ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई की ओर से हरिसेवक तिवारी चौक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

तिवारी चाय वाला के पास आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभाग अधिकारी एवं मुख्य अतिथि अमेय रमेश लटके ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक अमर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को याद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजक प्रलेश प्रभाकर सावंत ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिल-जुलकर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विनोद तिवारी, वीरेंद्र दुबे, अभिषेक दुबे, आशुतोष तिवारी, राजू तिवारी, विमल चौरसिया, शत्रुघ्न पटेल, ब्रिजभूषण गिरी, राहुल विश्वकर्मा, पप्पू चौरसिया, संगम तिवारी, डब्बू चौरसिया, पप्पू यादव, हिरावन यादव, मिटकल शर्मा, नागेश चौरसिया, अनिल धोत्रे, पंकज चौबे, अरुण दुबे, ऋषभ यादव, हौशीला तिवारी, पप्पू पांडे, सचिन चौरसिया और प्रशांत पुजारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं, हरिसेवक तिवारी चौक पर ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई का कार्यक्रम भी देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ आयोजित हुआ। संघ के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय ने तिरंगे को सलामी देकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन भी है। संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का सम्मान करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा कायम रखना ही सच्ची देशभक्ति है। उनके इस संदेश में स्वतंत्रता दिवस के व्यापक सामाजिक सरोकारों की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद पांडेय, रामजी पांडेय, बनारसी दुबे, साहबलाल चौबे, अनिल दुबे, श्यामजी दुबे और लालता प्रसाद चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी