Breaking News

मुंबई। ज्ञान और भाषा विकास का साधक है: कैलाशनाथ पाठक

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई की ओर से रविवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास रोड स्थित संस्था कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की एकजुटता, सामाजिक उत्थान, शिक्षा तथा मराठी-हिंदी भाषी समाज के बीच संवाद, सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

फोटो -👆बैठक में नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक का सत्कार करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय। साथ में हैं संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामजी पांडेय, साहबलाल चौबे व केशव प्रसाद चौबे

बैठक में सत्कारमूर्ति, शिवसेना (उद्धव) जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख और नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक ने कहा कि शिवसेना ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जहां रच-बस जाता है, वहां की बोली-भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हुए स्थानीय विकास में योगदान देना चाहिए।
हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों को मराठी भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसे मराठी आती है, यह अच्छी बात है और जिसे नहीं आती, उसे सीखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ज्ञान और भाषा विकास का साधक है, बाधक नहीं।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति जागरूकता और शिक्षा के बिना संभव नहीं है। ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संस्था भेदभाव में विश्वास नहीं करती और इसका गठन समग्र समाज के उत्थान के उद्देश्य से किया गया है।
इस दौरान सत्कारमूर्ति नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक का संस्था की ओर से सत्कार किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामजी पांडेय, साहबलाल चौबे, श्यामजी दुबे, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, मिशलेश पांडेय और गांधीवादी नेता केशव प्रसाद चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!