Breaking News

जौनपुर। युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती को भगा ले जाने में जिन दो युवकों ने युवक की मदद की वह उसके रिश्तेदारी का होना बताया जाता है।
युवती को रविवार की रात में गांव का ही एक युवक बहला कर बुलाया।उसके बाद वह अपने दो रिश्तेदारों की मदद से भगा कर लेकर चला गया।जानकारी होते ही परिवार के लोगों में हड़कम्प मच गया।लोग पहले तो उसे खोजबीन करने लगे।लेकिन थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी हो गयी।उसके बाद युवती के पिता ने आरोपियों के विरुध्द थाने में तहरीर दिया।मामले में थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीन आरोपियों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।उन पर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!