Breaking News
Add

जौनपुर। नहर में दिखा अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने बाहर निकलवाया

जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के केराकत रजवाहा में बुधवार सुबह ददरा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मड़ियाहूं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की हालत से उसके काफी समय से नहर में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!