मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में हृदयपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह जमकर लाठी डंडा चली। मारपीट के इस खूनी संघर्ष में छः लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
बताया जाता है कि हृदयपुर गांव निवासी रामबली मौर्या एवं विपिन मौर्य के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। बताते हैं कि गुरुवार की सुबह विपिन मौर्य अपने घर के पिछवाड़े एक रसोइ घर बनवा रहे थे। इसी बीच रामबली के पक्ष के लोगों ने अपने हिस्से की जमीन बताते हुए रसोईया बनाने से रोकने के लिए पहुंचे जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा लेकर आए और देखते ही देखते लाठी डंडा एक दूसरे के ऊपर चटकने लगी। इसके बाद छतों से ईट पत्थर भी बरसाए गए। जिसमें रामबली मौर्या पुत्र रामजीत, रामसेवक पुत्र राजनाथ, ओमप्रकाश पुत्र रामबली एवं दूसरे पक्ष से विपिन मौर्य पुत्र कर्मराज, श्याम मोहन पुत्र कर्मराज व सुनीता देवी घायल हो गए। जिसमें रामबली और श्याम मोहन के सिर गंभीर रूप से फट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोतवाली ले आई है और मेडिकल मुआयना कराकर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
आपको बता दे की गुरुवार को ही नवागत कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने कुर्सी सम्भाली है इसी बीच मारपीट की पहली अपराध उनके सामने पहुंची। देखना है कि मड़ियाहूं में आए दिन घट रही अपराधों को नवागत कोतवाल कैसे रोकते हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी