Breaking News

मड़ियाहू। अधिवक्ता के घर से सटकर लगा बिजली की पोल में उतरा करंट, अधिवक्ता का पुत्र करेंट की चपेट में आया

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले की मडियाहू तहसील के अधिवक्ता अनिसुर्रहमान का घर नगर के भंडरिया टोला पाही पर स्थित है। घर के पीछे से पानी टंकी पर जाने के लिए रास्ता बना हुआ है उसी रास्ते पर अधिवक्ता की घर के बाउंड्री से सटकर 11 हजार बोल्ट की बिजली का खंबा लगाया गया है। बाउंड्री के अंदर अधिवक्ता कई सागौन का वृक्ष लगा रखा है वह वृक्ष बढ़कर बिजली के पोल के बराबर पहुंच गया है। सागौन का डाल बिजली के पोल से हवा चलने पर सटकर आए दिन चिंगारी निकलती रहती है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों से किया था कि हमारे बाउंड्री से सटकर हमारे ही जमीन में दूसरी तरफ बिजली की पोल लगा दिया जाए अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है इसके लिए अधिवक्ता ने तहसील बार एसोसिएशन में भी शिकायत किया था जहां पर एक दिन अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध भी प्रकट किया था इसके बावजूद बिजली विभाग उक्त खंभे को दूसरी तरफ नहीं हटाया गया।
23 अगस्त रविवार की शाम 5:30 अधिवक्ता अनिसुर्रहमान का बाउंड्री में लगा सागौन का एक डाल बिजली के पोल पर टूटकर लटक रहा था बारिश और हल्की हवा के चलते वह 11 हजार वोल्ट तार से बार-बार टकरा जा रहा था जिसके कारण बिजली के पोल से तेज चिंगारी निकल रही थी और चिंगारी के कारण अधिवक्ता का पूरा परिवार दहशत में जी रहा था। कई बार बिजली विभाग को फोन लगाया लेकिन फोन से बातचीत नहीं हो पाई जिसके कारण उनका पुत्र मोहम्मद अहमद अंसारी सागौन के पेड़ के पास गया तो सागौन की पेड़ में करंट उतर रहा था वह सावधानी से डंडे लेकर छत से सागौन के डाल को हटाना चाहा। लेकिन सागौन के डाल को डंडे से छूते ही करंट उतर गया और बिजली के झटका लगते ही अधिवक्ता का पुत्र दूर जा गिरा। इसके बाद घर में चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोग पहुंचे और बिजली विभाग को फोन कर सूचना दिया तब जाकर बिजली काटी गई और लाइनमैन संतोष कुमार मौके पर पहुंचा। डाल को काट पीट कर अलग किया। लेकिन अधिवक्ता के घर में दहशत का माहौल बना हुआ है। अधिवक्ता अनिसुर्रहमान ने कहा कि अगर बिजली विभाग द्वारा खंभे को हटाकर हमारी ही जमीन में दूसरी तरफ नहीं लगाती है तो हम बिजली विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा करेंगे और मेरे परिवार की जान माल की किसी भी प्रकार की क्षति हुई तो इसकी जिम्मेदार भी बिजली विभाग होगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!