Breaking News

जौनपुर। पानी बहने को लेकर विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औंरा ग्राम सभा में पानी बहने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पानी बहने को लेकर प्रथम पक्ष के मुन्ना उर्फ काजूद्दीन पुत्र स्वर्गीय बासिर और उनके पुत्र साहिल अहमद का दूसरे पक्ष के कमलउद्दीन अहमद पुत्र स्वर्गीय बासिर अहमद (55), इकराम अहमद पुत्र कमलउद्दीन (25) और साददम अहमद पुत्र कमलउद्दीन (30) से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

मामूली रूप से शुरू हुआ पानी निकासी का विवाद मारपीट में बदलने से गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!