शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार की ओर से गोरेगांव (पूर्व) स्थित जयलीला बैंक्वेट हॉल में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों और कजरी की सुरीली प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। प्रसिद्ध लोक गायक प्रशांत त्रिपाठी, गायिका श्रेया यादव, रेशमा राय, इंद्रजीत यादव, चंद्रजीत यादव और सूरज सांवरिया ने कजरी एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति तथा सावन की पारंपरिक संगीत विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा। बड़ी संख्या में कजरी प्रेमियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर लोकसंगीत का आनंद लिया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर व स्थानीय विधायक सुनील प्रभु ने पूर्वांचल की माटी और पूर्वांचल के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से महाराष्ट्र को विकसित कर आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दृगेश यादव ने कहा कि अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। उन्होंने ‘वायरल गर्ल’ रिया अहीर की सराहना करते हुए कहा कि यादव समाज की इस बहादुर बेटी ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ नहीं झुकने का जो साहस दिखाया, वह काबिल-ए-गौर है। दृगेश यादव ने देश में बढ़ती बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। इस दौरान संस्था की ओर से रिया अहीर का सार्वजनिक रूप से सत्कार किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विमलेश यादव, बृजेश यादव, राकेश यादव, मानिकचंद यादव, मनोज यादव, दयाशंकर तिवारी, मातिवार सिंह, सृष्टि शर्मा, सुशांत यादव, डॉ. शैलेश यादव, मोतीलाल यादव, भोला यादव, रामप्रकाश यादव, अवधराज यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, जनार्दन यादव, श्यामलाल यादव, श्यामजीत यादव, सतीश यादव, ईश्वरदेव यादव और शेर बहादुर यादव ने सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर नगरसेवक अंकित प्रभु, नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक, राजकुमार यादव, कामगार नेता अभिजीत राणे, डॉ. के. एस. यादव, डॉ. दीनानाथ यादव, महेंद्र यादव, सुभाष धानुका, संजय मिश्रा, कृपाशंकर यादव, सभाजीत यादव, बृजेश यादव, मनोज प्रजापति, सुरेश मिश्रा और सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी