Breaking News

मुंबई। हिंदू-मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी, दिया भाईचारे और एकता का संदेश

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शुक्रवार कैबशाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर स्थित पार्टी जनसंपर्क कार्यालय पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनों ने आयोजक एस.एम. खान को राखी बांधकर आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।

फोटो -👆आयोजक एस.एम. खान को राखी बांधती हुई हिंदू समाज की बहन

कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेवाड़ की रानी कर्णावती और मुगल बादशाह हुमायूं से जुड़ी रक्षाबंधन की ऐतिहासिक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी कर्णावती ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के हमले से राज्य की रक्षा के लिए हुमायूं को राखी भेजी थी। हुमायूं ने राखी स्वीकार कर सहायता के लिए सेना भेजी, हालांकि सहायता समय पर नहीं पहुंच सकी और रानी कर्णावती ने जौहर कर लिया। बाद में हुमायूं ने चित्तौड़ को मुक्त कराया और रानी के पुत्रों को सुरक्षित किया।

 

फोटो-👆कार्यक्रम आयोजक एस.एम. खान को राखी बांधती अल्पसंख्यक समाज की बहनें

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!